गंगापार, फरवरी 10 -- मेजा, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के विभिन्न गांवों में ताला काट कर चोरी करने वाले दो शातिर बदमाशों को पुलिस ने पकड़ लिखापढ़ी कर जेल भेज दिया। कोतवाल मेजा दीनदयाल सिंह ने बताया कि चोरी के आरोप में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि चोरी की पहली वारदात उन लोगों ने 29 अगस्त 2021 में बलुहा समहन के सुरेश कुमार के घर में कर रखी थी, जहां दो सिलेंडर सहित आभूषण उठा ले गए थे। इसके बाद 2 सितंबर 2021 को लूतर गांव के महेन्द्र पाल के घर में कर रखा था, जहां दो बाक्स में रखे आभूषण व अन्य कीमती सामान चुरा ले गए थे, तीसरी घटना 9 सितबंर की रात प्रदीप कुमार निवासी भसुन्दर कला के घर में कर रखा था, जहां घर के कमरे में रखा सोने चांदी के आभूषण उठा ले गए थे। इन चोरियों का खुलासा करने के लिए पुलिस टीम लगा रखी थी। मुखबिर की सूचना पर भटौती प्लांट के तिरा...