चित्रकूट, जनवरी 9 -- चित्रकूट। संवाददाता कोषागार घोटाले की छानबीन कर रही पुलिस एसआईटी ने एक बार फिर से घपलेबाजों पर शिकंजा कसना तेज किया है। बीते दिनों एक दलाल व नामजद पेंशनर को गिरफ्तार करने के साथ ही कई चिन्हित दलालों को एसआईटी ने उठाया है। जिनसे घोटाले में उनकी भूमिका के संबंध में पूछताछ की जा रही है। एसआईटी के शिकंजा कसने के साथ ही नामजद पेंशनर और चिन्हित दलाल भूमिगत हो गए है। सात साल के भीतर 93 पेंशनरों के खातों में अनियमित भुगतान कर 43 करोड़ 13 लाख रुपये का गबन किया गया है। जिसकी करीब ढ़ाई माह से पुलिस एसआईटी जांच कर रही है। एसआईटी ने शुरुआती दौर में 24 नामजद पेंशनर, दो कोषागारकर्मी व छह दलालों को गिरफ्तार किया था। इसके बाद पिछले करीब दो माह से केवल दस्तावेजों के आधार पर एसआईटी छानबीन कर दलालों को चिन्हित करने में जुटी थी। काफी छानबीन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.