फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- अपनी 11 सूत्रीय मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा संघर्ष समिति द्वारा बुधवार को नगर निगम में शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन कई घंटे बाद समझौता वार्ता के बाद खत्म हो गया। मांगों को लेकर संयुक्त मोर्चा संगत समिति के पदाधिकारियों ने नगर निगम के मुख्य गेट पर अपना धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना प्रदर्शन शुरू होते ही सहायक नगर आयुक्त निहालचंद ने इसकी सूचना तत्काल नगर आयुक्त ऋषिराज को दी। नगर आयुक्त ने मामले को शांत करने की जिम्मेदारी सहायक नगर आयुक्त को दी तो उन्होंने संघर्ष समिति के पदाधिकारी से वार्ता का आमंत्रण दिया जिसे उनके पदाधिकारियों ने स्वीकार कर लिया। दोनों पक्षों के बीच लगभग एक घंटे तक मांगों को लेकर वार्ता होती रही। सहायक नगर आयुक्त के आश्वासन पर पदाधिकारी मान गए और अपना धरना प्रदर्शन खत्म करने का ऐलान कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.