हाथरस, फरवरी 24 -- हाथरस। शहर के अलीगढ़ रोड स्थित तमना गढ़ी में सोमवार को हाईटेंशन लाइन और पोल शिफ्टिंग किए जाने का कार्य किया गया। जिसके चलते नवल नगर-नगला भूरा रोड प्रगतिपुरम स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से निकलने वाले बागला संयुक्त जिला अस्पताल के फीडर की कई घंटे तक विद्युत आपूर्ति ठप रही। बिजली गुल रहने की वजह से बागला संयुक्त और जिला महिला अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं पर खासा असर पड़ा। हालांकि, दोनों ही अस्पताल में जनरेटर चलाकर स्वास्थ्य सेवाओं को बनाए रखने का प्रयास किया गया। लेकिन इसके बाद भी सीटी स्कैन, अल्ट्रासाउंड, एक्स-रे आदि सेवाओं पर असर रहा। इसके अलावा उपकेंद्र संबंधित शहर के अलीगढ़ रोड सहित कई कॉलोनी की बिजली गुल रहने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। शहर के प्रगतिपुरम स्थित 33/11 केवी उपकेंद्र से बागला संयुक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.