गंगापार, जनवरी 28 -- बारा तहसील क्षेत्र के विभिन्न स्थलों पर चल रहे अवैध खनन की सूचना पर खनन निरीक्षक ने छापेमारी कर प्रतापपुर, गोलहिया, मदुरी, कैथा समेत कई गांवों में सरकारी व निजी भूमि पर प्रस्तावित खनन पट्टों के लिए स्थलीय निरीक्षण किया। खनन इंस्पेक्टर वैभव सोनी ने बताया कि ग्रामवार लगभग दस नए खनन खंड बनाए जाने की योजना है। सभी संबंधित विभागों से एनओसी प्राप्त कर प्रक्रिया को शीघ्र पूर्ण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। इस बीच प्रतापपुर स्थित एक क्रशर प्लांट का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में मानकों के विपरीत अवैध खनन पाए जाने पर पट्टेधारक पर आर्थिक जुर्माने लगाने की बात कही। इसी तरह सड़क के आसपास सिलिका सैंड के अवैध खनन व परिवहन की शिकायत पर मंगलवार भोर करीब तीन से चार बजे छापेमारी की गई। कार्रवाई में 12 सिलिक...