गोंडा, फरवरी 9 -- नवाबगंज, संवाददाता। कस्बे के निकट सिरसा कॉलोनी में चल रही भागवत कथा में रविवार के शाम कथा व्यास पंडित अवधेन्द्र प्रपन्नाचार्य ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की अलौकिक वर्णन किया। कथा व्यास ने कहा कि जब-जब धरती पर साधु-संतों, गौ और ब्राह्मणों पर अत्याचार बढ़ता है, तब-तब अधर्म के विनाश और धर्म की स्थापना के लिए भगवान स्वयं अवतार लेते हैं। उन्होंने बताया कि कंस के अत्याचारों से जब पृथ्वी कांपने लगी, तब कारागार में माता देवकी के गर्भ से भगवान श्रीकृष्ण का जन्म हुआ। यह अवतार दैत्यों के संहार और मानवता की रक्षा के लिए हुआ था। भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का वर्णन सुनकर पंडाल में मौजूद श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। कथा के समापन पर पुनीत श्रीवास्तव ने अपनी पत्नी अ...