औरैया, दिसम्बर 1 -- फोटो: 11 पंडाल में कृष्ण जन्म की कथा का मंचन। सहार, संवाददाता। कस्बा सहार के ब्रह्मनगर में चल रही सार्वजनिक श्रीमद्भागवत कथा में सोमवार को कृष्ण जन्म की दिव्य कथा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। वृंदावन से पधारे परम पूज्य प्रहलाद जी महाराज की मधुर वाणी एवं आध्यात्मिक व्याख्या ने वातावरण को भक्तिमय कर दिया। दोपहर व सायंकाल दोनों समय कथा का आयोजन चल रहा है, जिसमें प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। कथा के दौरान प्रहलाद जी महाराज ने कहा कि जब पृथ्वी पर पाप बढ़ता है और धर्म का ह्रास होने लगता है, तब ईश्वर अवतार लेकर अधर्म का विनाश और धर्म की पुन: स्थापना करते हैं। उन्होंने कृष्ण जन्म की कथा सुनाते हुए बताया कि कंस के अत्याचार बढ़ते जा रहे थे और अपनी मृत्यु के भय से उसने अपनी बहन देवकी और वासुदेव को कैद कर लिया था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.