उत्तरकाशी, जुलाई 14 -- नौगांव ब्लॉक के कंसेरु गांव में वर्षों से चली आ रही परंपरा को इस बार भी ग्रामीणों ने बरकरार रखते हुए ग्राम प्रधान का चुनाव निर्विरोध किया है। इस बार सतीश राणा को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाया गया। कंसेरु गांव में आज तक ग्राम प्रधान के लिए कभी मतदान नहीं हुआ है। यहां आज भी ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य तथा वार्ड सदस्य सहित सभी पदों पर प्रत्याशियों के चुनाव आपसी सहमति से निर्विरोध किए जाते हैं। बड़कोट तहसील से करीब छह किमी की दूरी पर स्थित लगभग 1500 की जनसंख्या वाले कंसेरु गांव में करीब 671 मतदाता हैं। स्वतंत्र भारत के बाद जब से कंसेरु गांव में पंचायत चुनाव हुए हैं। तब से लेकर आज तक यहां ग्राम प्रधान, क्षेत्र पंचायत सदस्य व वार्ड सदस्य के पद पर कभी चुनाव नहीं हुए हैं। कंसेरु गांव निवासी अनिल रावत बताते हैं कि कंसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.