दरभंगा, जनवरी 16 -- सिंहवाड़ा। दरभंगा-मुजफ्फरपुर उच्च पथ 27 को सिमरी थाना क्षेत्र के कंसी में आक्रोशित ग्रामीणों ने दो घंटे तक जाम रखा। जाम के कारण सड़क पर दोनों ओर गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। मब्बी से लेकर सिमरी तक गाड़ियों की कतार लगने से आवागमन बाधित हो गया। कमरौली वार्ड दो निवासी नंदू सहनी की स्कॉर्पिओ की ठोकर से मब्बी में हुई मौत से ग्रामीण खासे आक्रोशित थे। सड़क पर लाश को रखकर जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया। लाश के पास बिलख रहे परिजनों को देखकर लोगों का आक्रोश और बढ़ रहा था। सदर एसडीपीओ टू कमतौल एसके सुमन, सदर एसडीओ विकास कुमार, सिमरी थाना अध्यक्ष अरविंद कुमार, सिंहवाड़ा थाना प्रभारी बसंत कुमार, मब्बी थाना प्रभारी आदि को जाम हटवाने में मशक्कत करनी पड़ी। परिजनों ने बताया कि नंदू मछली का व्यवसाय कर परिवार का भरण-पोषण कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.