गुमला, फरवरी 1 -- डुमरी प्रतिनिधि प्रखंड के खेतली पंचायत अंतर्गत रतासली ग्राम स्थित डाड़ी बगीचा में रविवार को अखिल भारतीय आदिवासी कंवर विकास समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता समिति के जिला अध्यक्ष जवाहर कंवर ने की। बैठक में रतासली ग्राम के सभी समुदाय के लोगों ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया कि डाड़ी बगीचा मंदिर में प्रतिदिन ग्रामीणों द्वारा पूजा-पाठ किया जाएगा। इस निर्णय के तहत पूजा-पाठ की शुरुआत भी कर दी गई। साथ ही मंदिर परिसर में अखंड हरिकीर्तन आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया। जिसे सभी समुदायों का समर्थन मिला। बैठक के दौरान यह भी निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी रतासली ग्राम में अखिल भारतीय आदिवासी कंवर विकास समिति का वार्षिक सम्मेलन भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सम्मेलन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को मुख्य अतिथि ...