जोधपुर, जनवरी 20 -- जोधपुर पुलिस ने इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड का भंडाफोड़ किया है, जिसमें मलेशियाई ठग कंबोडिया में बैठकर भारतीय नागरिकों से करीब 1100 करोड़ रुपये की ठगी कर रहे थे। इस संगठित साइबर रैकेट का नेटवर्क भारत, मलेशिया और कंबोडिया तक फैला हुआ था। पुलिस ने इस मामले में 6 एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जबकि चार विदेशी मास्टरमाइंड के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया है। जोधपुर पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश ने बताया कि इस इंटरनेशनल साइबर फ्रॉड के मास्टरमाइंड मलेशिया के ली जियान हुई, लो दी खेन, चिन यू मिंग और लिओंग केन नेथ हैं। ये सभी कंबोडिया में बैठकर भारत में ट्रेडिंग और इन्वेस्टमेंट के नाम पर साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे। चारों आरोपी मलेशिया से दिल्ली आते थे और फिर जयपुर के एक होटल में सिम कलेक्शन करने वाले भारतीय सरगनाओं से मुलाकात करते थे।...