रांची, अगस्त 31 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारतीय युवक संघ, बकरी बाजार की ओर से भव्य दुर्गा पूजा उत्सव की तैयारी है। पंडाल का निर्माण पिछले तीन माह से जारी है। 100 से अधिक कारीगर निर्माण कार्य में लगे हुए हैं। इसबार यहां का पंडाल कंबोडिया के प्रसिद्ध अंकोरवाट मंदिर के प्रारूप पर बन रहा है। दुर्गा पूजा उत्सव के दौरान यह पंडाल दर्शकों को खास तौर पर आकर्षित करेगा। अत्याधुनिक लाइटिंग का प्रयोग होगा। पंडाल में खास नक्काशी भी श्रद्धालुओं को नजर आएगी। मेरू पर्व और विभिन्न देवताओं की मूर्तियां बनायी जा रही हैं। पंडाल का निर्माण 14,400 वर्गफुट पर जारी है। निर्माण लागत करीब 70 लाख रुपए है। पंडाल की ऊंचाई 110 फीट होगी। निर्माण में प्राकृतिक पाठ काठी, मलाई काठी, होगला पत्ता, पाम पत्ता, बुलेन रस्सी, त्रिपुरा मैट, मदुर काठी जैसे चीजों का उपयोग किया जा र...