कोडरमा, दिसम्बर 27 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। वीर बाल दिवस के अवसर पर कोडरमा जिले में पालन-पोषण एवं देख-रेख हेतु संचालित प्रायोजन (स्पॉन्सरशिप) योजना के अंतर्गत लाभान्वित बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री किट का वितरण किया गया। इस क्रम में उपायुक्त ऋतुराज द्वारा चिन्हित 10 बच्चों को शिक्षण सामग्री किट प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त ने सामाजिक सुरक्षा विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की भी समीक्षा की। समीक्षा में पेंशन योजना, मुख्यमंत्री मइया सम्मान योजना, कंबल वितरण योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, डीसीपीयू यूनिट एवं बाल संरक्षण से जुड़ी योजनाएं शामिल रहीं। उपायुक्त ने सहायक निदेशक, सामाजिक सुरक्षा कोषांग को निर्देश देते हुए कहा कि आगामी तीन दिनों के भीतर जिले में शत-प्रतिशत कंबल वितरण सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.