बेगुसराय, फरवरी 14 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। शिक्षा के क्षेत्र में आधुनिकता और डिजिटल साक्षरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शनिवार को सदर प्रखंड के परना मध्य विद्यालय में कंप्यूटर सिस्टम का विधिवत उद्घाटन किया गया। विद्यालय के इस नए डिजिटल अध्याय की शुरुआत से छात्र-छात्राओं और शिक्षकों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। उद्घाटन समारोह के दौरान विद्यालय की शिक्षिका रीना कुमारी के द्वारा कंप्यूटर और मॉनिटर का पूजन कर उस पर फूलों की माला अर्पित की गई। भारतीय परंपरा के अनुसार किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत माला और वंदन से करने की संस्कृति को निभाते हुए तकनीक को शिक्षा के मंदिर में स्थापित किया गया। विद्यालय में कंप्यूटर लैब की इस नई सुविधा से अब ग्रामीण क्षेत्र के बच्चे भी तकनीकी रूप से सशक्त हो सकेंगे। एचएम संजय कुमार ठाकुर ने बताया कि अब छात्र ...