प्रयागराज, जनवरी 27 -- उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग में कंप्यूटर सहायक के 13 पदों पर भर्ती के लिए छह फरवरी को प्रयागराज और लखनऊ में सुबह 9:30 से 11 बजे तक प्रस्तावित परीक्षा के प्रवेश पत्र मंगलवार को जारी हो गए। आयोग के परीक्षा नियंत्रक हर्षदेव पांडेय के अनुसार, अभ्यर्थी अपने ओटीआर नंबर से प्रवेश-पत्र तथा अनुदेश डाउनलोड कर, प्रवेश पत्र में अंकित परीक्षा केन्द्र पर नियत तिथि एवं समय पर दो फोटो एवं आईडी प्रूफ की मूल एवं छायाप्रति के साथ उपस्थित हों। अभ्यर्थियों को केन्द्र में परीक्षा प्रारम्भ होने के निर्धारित समय से डेढ़ घंटा पहले प्रवेश दिया जाएगा तथा परीक्षा शुरू होने से 45 मिनट पहले प्रवेश बंद कर दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...