फिरोजाबाद, जनवरी 30 -- थाना उत्तर क्षेत्र स्थित अंग्रेजी शराब और बीयर की दुकान से चोरों ने गुरुवार की रात चोरी को अंजाम दिया। चोर लाखों रुपये की नगदी चोरी कर ले गए तथा बड़ी संख्या में शराब की बोतलें भी तोड़ गए। वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है। चोरों ने रात को कोटला चुंगी स्थित कंपोजिट शॉप अंग्रेजी शराब व बीयर की दुकान के पीछे स्थित कैंटीन के रास्ते से दुकान में प्रवेश कर गए। दुकान में चोरी की जानकारी सुबह सेल्समैन के पहुंचने पर हुई। दुकान स्वामी अरविंद कुमार ने बताया कि उनकी कोटला चुंगी पर कंपोजिट शॉप (अंग्रेजी शराब एवं बीयर) है। लाइसेंस गंगा सिंह के नाम पर है। सेल्समैन रिंकू और अशोक रात 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान के पीछे स्थित कैंटीन के रास्ते अंदर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.