एटा, फरवरी 20 -- एटा, ब्लॉक सकीट क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय सैर्फुददीनपुर हुसैनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक को बीएसए दिनेश कुमार सिंह ने निलंबित कर दिया है। बीएसए ने निलंबन की कार्रवाई खंड शिक्षा अधिकारी निधौलीकलां ने 22 दिसंबर 2025 को विद्यालय के किये गये निरीक्षण की जांच आख्या के आधार पर किया है। बीएसए ने निलंबित प्रभारी प्रधानाध्यापक, सहायक अध्यापक को अन्य विद्यालयों से सम्बद्ध किया है। बीएसए ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी निधौलीकलां ने 22 दिसंबर 2025 को कंपोजिट विद्यालय सैर्फुददीनपुर हुसैनपुर के प्रभारी प्रधानाध्यापक राकेश कुमार, सहायक अध्यापक दिव्य सूर्य सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। उन्होंने बताया कि निलंबित करने के लिए खंड शिक्षा अधिकारी निधौलीकलां ने अपनी जांच आख्या में दोनों के निलंबन को संस्तुति क...