पीलीभीत, फरवरी 15 -- पीलीभीत, संवाददाता। पीएम पोषण योजनान्तर्गत जनपदीय रसोइया पाक कला प्रतियोगिता आयोजित की गयी, जिसमें 27 रसोइयों ने प्रतिभाग किया गया। मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष डॉ. आस्था अग्रवाल उपस्थित रही। रसोईया पाक कला प्रतियोगिता में लजीज व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। निर्णायक समिति में उपस्थित बीएसए रोशनी सिंह, खाद्य सुरक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक पीलीभीत एवं चीफ सैफ निर्मल होटल पीलीभीत ने रसोइयों को पाक कला के आधार पर प्रदत्त अंकों के अनुसार प्रतियोगिता में रसोइयों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रथम विजेता निर्मला देवी, कम्पोजिट विद्यालय बरहा, ललौरीखेड़ा (तैयार व्यंजन रोटी, सब्जी) रही। द्वितीय विजेता मुस्कान उच्च प्राथमिक विद्यालय भीमपुर नौगजा, पूरनपुर (तैयार व्यंजन खीर) और तृतीय विजेता ...