भदोही, फरवरी 8 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। वित्तीय वर्ष 2025-26 में कंपोजिट ग्रांड का बजट शासन से करीब दो करोड़ 13 लाख 87 हजार आया था। बजट का करीब 93 फीसदी धन परिषदीय स्कूलों द्वारा खर्च किया जा चुका है। जबकि 867 प्राथमिक और पूर्व माध्यमिक विद्यालयों द्वारा खर्च का ब्योरा पोर्टल पर दिया जा चुका है। जिला बेसिक शिक्षा विभाग की अधिकारियों द्वारा कंपोजिट खर्च का निरंतर निगरानी की जा रही है। शेष जो विद्यालय कंपोजिट ग्रांट का ब्योरा नहीं दे पाए हैं, उन्हें शीघ्र ही देने को निर्देशित किया जा चुका है। जिले में संचालित कुल 874 परिषदीय स्कूलों में विभिन्न कार्य कंपोजिट ग्रांट के धन से कराए जा चुके हैं। बीएसए शिवम पांडेय ने बताया कि कंपोजिट ग्रांट का दूसरा किस्त शासन से स्वीकृत पूर्व में हुआ था। गत माह दूसरी किस्त के रूप में करीब दो करोड़ 13 लाख 87 हजार प...