प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 31 -- प्रतापगढ़, संवाददाता। रानीगंज के दुर्गागंज स्थित नर्सिंग होम में नर्स सहायक की हत्या नहीं हुई थी। नर्सिंगहोम के कंपाउंडर के शादी से इनकार करने पर उसने जहर खाकर जान दी थी। बाद में उसकी जान बचाने का भी प्रयास किया गया। पुलिस ने रविवार को साथी कंपाउंडर, एक चिकित्सक और मैनेजर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। नर्सिंगहोम में नर्स सहायक का काम करने वाली अनुसूचित जाति की 21 वर्षीय युवती की गुरुवार रात वहां संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इसे लेकर शुक्रवार सुबह भारी बवाल हुआ था। पब्लिक के पथराव में सीओ समेत 11 पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। मृतका की मां की तहरीर पर गैंगरेप, हत्या का केस दर्ज करने के बाद पुलिस छानबीन कर रही थी। पोस्टमार्टम में मौत का कारण साफ न होने पर पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि घटना की रात नर्सिंगहोम में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.