फरीदाबाद, मार्च 23 -- बल्लभगढ़, संवाददाता। आईएमटी स्थित सेक्टर-68 में शुक्रवार शाम एक कंपनी में हाई प्रेशर बॉक्स जोरदार धमाके के साथ फट गया। इस हादसे में एक कर्मचारी घायल हो गया। जिसे उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस दौरान मशीन को ठंडा करने के लिए दमकल विभाग को बुलाया गया। कंपनी में घटना के समय 36 कर्मचारी थे, लेकिन अन्य कर्मचारी बाल-बाल बच गए। सेक्टर-68 स्थित न्यूट्रिमेड लिमिटेड नामक कंपनी शुक्रवार की रात अचानक हाई प्रेशर बॉक्स जोरदार आवाज के साथ फट गया। इस हादसे में कर्मचारी जसवीर गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। कंपनी के कर्मचारी मोहन ने बताया शुक्रवार शाम को कंपनी के काम करने के दौरान अचानक से हाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.