बस्ती, सितम्बर 6 -- बस्ती, निज संवाददाता। दुर्गा पूजा समिति कंपनी बाग ने प्रतिमा स्थापना कार्य का शुभारंभ भूमि पूजन से किया। आयोजक मंडल के पवन मल्होत्रा ने वैदिक मंत्रां के साथ पूजन कराया। इसके साथ पूर्व विधायक अंबिका सिंह, पूर्व विधायक राजमणि पांडेय, हिमांशु सेन, मुकेश मल्होत्रा, ओमप्रकाश अरोरा, जय प्रकाश अरोरा, सुर्दशन, विनय गौड़, कुलदीप सिंह, प्रमोद सूरी, पप्पू, शुभम, कुंज बिहारी, विनोद सचदेवा, विनय पांडेय, अजय पांडेय, श्रीकांत श्रीवास्तव आदि ने शिलापूजन में सहयोग दिया। बताते चलें कि बस्ती में 55 वर्ष पहले से यहां पर दुर्गा प्रतिमा की स्थापना की जा रही है। कंपनी बाग की दुर्गा प्रतिमा अपनी भव्यता के लिए जानी जाती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...