उन्नाव, दिसम्बर 31 -- बीघापुर। कोतवाली क्षेत्र के लालकुआं से बारा सगवर मार्ग स्थित दो दुकानदार से लोहे की नकली जिंदल सीट बेचने पर कंपनी से केस दर्ज कराया गया है। जिंदल इंडिया लिमिटेड की सहयोगी इकाई अनुसंधान ग्लोबल लिमिटेड जयपुर के संदीप तंवर ने जिंदल नकली मार्का की लोहे की सीट दुकान से बचने वाले जयसिंह पुत्र कृपा शंकर निवासी कठार थाना बीघापुर व ईश्वर शरण पटेल पुत्र स्व. श्रीकृष्ण निवासी कठार थाना बीघापुर पर कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कराया गया है। कंपनी कर्मियों के साथ मौके पर गई पुलिस ने क्रमश: 96 व 18 नग लोहे की सीट्स भी पकड़ी है। थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि दोनों दुकानदार के विरुद्ध कॉपीराइट एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है ।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...