उन्नाव, मई 5 -- नवाबगंज। फैक्ट्री में महिला कर्मी पर रेफ्रिजरेटर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। एम्बुलेंस से उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत में डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहांगीराबाद गांव निवासी सुनील सिंह की 18 वर्षीय बेटी अनामिका कांथा भल्ला फार्म मार्ग के निकट एक प्राइवेट कंपनी के यार्ड में काम करती है। रविवार दोपहर में ड्यूटी पर थी। तभी कंपनी के कर्मी रेफ्रिजरेटर निकाल रहे थे। अचानक वह फ्रिज उसके ऊपर गिर गया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। कंपनी की एंबुलेंस से उसे सीएचसी नवाबगंज ले जाय गया। जहां प्राथमिक इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे परिजन उसका इलाज निजी अस्पताल में कराने के लिये लेकर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...