नई दिल्ली, अप्रैल 15 -- ICICI Lombard GIC Q4: आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी ने मंगलवार को मार्च तिमाही के लिए अपने नतीजे जारी कर दिए हैं। साथ ही कंपनी ने 7 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का भी ऐलान किया है। मार्च तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 1.9% की गिरावट दर्ज की गई और यह 509.6 करोड़ रुपये रहा। पिछले साल की समान तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 520 करोड़ रुपये था। हालांकि, पूरे वित्त वर्ष 2025 के लिए, कंपनी का कर पश्चात लाभ (पीएटी) 30.7% बढ़कर 2,508 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2024 में 1,919 करोड़ रुपये था। चौथी तिमाही की आय की घोषणा से पहले ICICI लोम्बार्ड के शेयर आज BSE पर 6.5% बढ़कर 1,830 रुपये पर बंद हुए। बता दें कि कल बुधवार को कंपनी के शेयर फोकस में रह सकते हैं।क्या है डिटेल मार्च तिमाही के लिए सकल प्रीमियम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.