नोएडा, दिसम्बर 18 -- दादरी, संवाददाता। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर धोखाधड़ी के मामले में कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। पीड़ित ने दोनों पर करीब 34 लाख रुपये के गबन करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के मुताबिक अभिषेक प्रताप सिंह ने न्यायालय को बताया कि कंस्ट्रक्शन कंपनी के दो निदेशकों से काम को लेकर डील हुई थी। कंपनी की शर्तों के मुताबिक दादरी क्षेत्र के दो गांव में सीसी रोड और चारदीवारी का काम किया जाना था। उन्होंने काम शुरू किया और समय-समय पर कंपनी को बिल भेजते रहे। आरोप है कि काम पूरा होने पर कंपनी ने उनके करीब 34 लाख रुपये के बिल भुगतान नहीं किया। पीड़ित ने अपने रुपये देने की मांग की तो इधर-उधर की बात की जाने लगी। कुछ दिनों पहले पीड़ित अपने साथी के साथ कंपनी के दादरी स्थित ऑफिस प...