बिजनौर, जनवरी 6 -- थानाक्षेत्र की नूरपुर रोड की चांदपुर चुंगी पर स्थित दुकान पर चाय पीने के लिए रुके होमगार्ड कंपनी कमांडर व दो होमगार्ड सहित चार लोगों पर शराब पी रहे कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। हमले कंपनी कमांडर समेत उसके तीन साथी गंभीर रूप से घायल हो गए, कंपनी कमांडर को गंभीर हालत में बिजनौर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। नहटौर थाने में तैनात होमगार्ड के कंपनी कमांडर वीरेश कुमार निवासी मुससेपुर व होमगार्ड अनिल कुमार निवासी शमशाबाद मंगलवार शाम के समय ड्यूटी समाप्त करने के बाद अपने घर जा रहे थे। रास्ते में वे लोग नूरपुर रोड की चांदपुर चुंगी के पास होटल के बराबर में स्थित चाय पकौड़ी की दुकान पर चाय पीने लगे। आरोप है कि वहां पहले से ही आधा दर्जन से अधिक लोग शराब पी रहे थे। इसी दौरान कुर्स...