नई दिल्ली, मई 11 -- ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंक पर भारत ने करारा प्रहार करते हुए 100 से ज्यादा आतंकियों का खात्मा किया है। इस बारे में भारतीय सेना ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान दी। भारत ने जिन आतंकियों को जहन्नुम पहुंचा वे सभी IC-814 कंधार हाईजैक और पुलवामा हमले के गुनहगार थे। सेना ने प्रेस ब्रीफिंग में बताया कि सीमा पार आतंक की साजिश रचने वाले यूसुफ अजहर, अब्दुल मलिक रऊफ और मुदस्सिर अहमद जैसे बड़े नाम इस कार्रवाई में ढेर किए गए हैं। रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने बताया कि भारतीय खुफिया एजेंसियों ने पाकिस्तान के पंजाब प्रांत और पाक अधिकृत कश्मीर में सक्रिय 9 आतंकी कैंपों की पहचान की थी। इनमें लश्कर-ए-तैयबा का गढ़ मानी जाने वाली मुरिदके भी शामिल थी, जहां से अजमल कसाब और डेविड हेडली जैसे खूंखार आतंकी निकले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.