चंदौली, जनवरी 2 -- धीना। वांछतों और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में गुरुवार को दो वांछित अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष प्रियंका सिंह ने बताया कि मुखबीर की सूचना के आधार पर विभिन्न मुकदमे में वांछित गौतम तिवारी निवासी ग्राम मसाढ़ी थाना रामगढ़ जिला कैमूर भभूआ और शुभम सिंह चौहान निवासी ग्राम लंका भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी को ग्राम करौती गेट रोड थाना कन्दवा से गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्त गौतम तिवारी की जेब से तलाशी के दौरान लूट के 600 रुपये बरामद हुआ है। वहीं शुभम सिंह चौहान की जेब से 750 रुपया जब्त किए गए हैं। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...