नई दिल्ली, अक्टूबर 7 -- फ्लेवर्ड कंडोम बनाने वाली कंपनी अनोंदिता मेडिकेयर कुछ दिन पहले ही शेयर बाजार में उतरी है। कंपनी के शेयरों में आई तूफानी तेजी ने बाजार में धमाल मचा दिया है। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर मंगलवार को 7 पर्सेंट से अधिक के उछाल के साथ 460 रुपये पर बंद हुए हैं। कंपनी के शेयरों में सोमवार को भी 10 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी देखने को मिली थी। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयरों की पिछले महीने सितंबर में बाजार में एंट्री हुई है। बाजार में उतरने के बाद से कंपनी के शेयर 200 पर्सेंट से अधिक उछल गए हैं। 145 रुपये से 450 रुपये के पार शेयर के दामआईपीओ में अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर का दाम 145 रुपये था। कंपनी का आईपीओ दांव लगाने के लिए 22 अगस्त 2025 को खुला था और यह 26 अगस्त तक ओपन रहा। अनोंदिता मेडिकेयर के शेयर 1 सितंबर 2025 को 275.50 रुपये पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.