अयोध्या, जनवरी 9 -- सोहावल,संवाददाता। रौनाही थाना क्षेत्र के छोटा मिझौड़ा में कंडा फूटने से विवाद हो गया। दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए और लाठी डंडों से मारपीट हुई। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि वायरल वीडियो का हिंदुस्तान अखबार पुष्टि नहीं करता है। प्रकरण में पुलिस ने दोनों पक्षों के दस का शांति भंग में चालान किया है। गुरुवार को दोपहर छोटा मिझौड़ा में एक पक्ष के लोग लकड़ी का बोझ लेकर जा रहे थे। अचानक लकड़ी के ठोकर से दूसरे पक्ष का गोबर का कंडा फूट गया। इसके बाद लकड़ी का कंडा फूटने पर महिलाओं के बीच कहासुनी हुई। नोंक झोंक के बाद विवाद बढ़ा तो विवाद में पुरुष और घर के लकड़े-लड़कियां भी शामिल हो गई। दोनों पक्ष में जमकर हाथा पाई हुई और लाठी-डंडे चले। जिसमें रामकल्प,दयाराम निषाद,सचिन आदि घायल हुए और कई चोटिल हो गए। मौके पर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.