पलामू, अक्टूबर 4 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। नावा बाजार प्रखंड के कंडा गांव में नेशनल हाइवे किनारे स्थित जिले का एकलौता गांधी आश्रम में गांधी आश्रम सेवा समिति की ओर से आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं जयंती हर्षोल्लास मनाई गई। जयंती समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नावा बाजार थाना प्रभारी संजय कुमार यादव व विशिष्ट अतिथि कंडा पंचायत के मुखिया सह मुखिया संघ उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह सहित समिति के सदस्यों ने सामुहिक रूप से बापू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। इसके बाद वहां उपस्थित लोगों ने सामुहिक रूप से बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजाराम का गायन किया। उसी क्रम में स्वतंत्रता सेनानी केश्वर विश्वकर्मा व अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद...