गुड़गांव, फरवरी 2 -- गुरुग्राम, कार्यालय संवाददाता। सिविल लाइंस स्थित कामकाजी महिला आवास को पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से कंडम घोषित कर दिया गया है। आवास की छत, दीवारों, बाथरूम, किचन से प्लास्टर टूटकर गिर रहा है, जो यहां रहने वाली महिलाओं के लिए असुरक्षित है। यहां रह रही महिलाओं को आवास खाली करने का नोटिस जारी कर दिया गया, लेकिन ज्यादातर महिलाएं आवास को खाली नहीं कर रही है। कामकाजी महिला आवास को रेडक्रॉस सोसाइटी की ओर से संचालित किया जाता है। वर्ष 1984 में यह इमारत बनी थी। समय के साथ इमारत कमजोर होती गई। आवास में 75 महिलाओं के रहने की क्षमता है। यहां 36 महिलाएं रह रही थी। आवास को कंडम घोषित किए जाने के बाद यहां आवास खाली करने का नोटिस जारी किया गया। इसमें से 23 महिलाओं ने तो आवास खाली कर दिया है, बाकी 13 महिलाएं आवास खाली करने को तैयार नहीं ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.