मथुरा, जनवरी 11 -- थाना क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का एक गंभीर मामला सामने आया है। कंठी माला बेचकर अपने परिवार का जीवन यापन करने वाले के खोये मोबाइल के माध्यम से शातिरों ने बैंक खाते से ऑनलाइन एक लाख रुपये की ठगी की है। पीड़ित ने थाने से लेकर एसएसपी कार्यालय चक्कर काटे, लेकिन अभी तक पुलिस आरोपी तक नहीं पहुंच सकी है। पीड़ित ने एसएसपी से आरोपियों को पकड़ न्याय दिलाने की मांग की है। कस्बा में रह रहे सतीश जायसवाल का मोबाइल फोन करीब चार माह पूर्व चोरी हो गया था। पीड़ित के अनुसार मोबाइल चोरी होने के बाद चोरों ने उसके बैंक खाते और ऑनलाइन पेमेंट ऐप का दुरुपयोग करते हुए उसके खाते से करीब एक लाख रुपये की ठगी कर ली। इसकी जानकारी होने पर पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गयी। उसने बताया कि जब उसने इसकी जानकारी की तो पता चला कि उसके खाते से निकाली रकम में से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.