प्रयागराज, फरवरी 4 -- प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। 18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के लिए स्कूलों को भेजे जा रहे प्रश्नपत्रों की 24 घंटे निगरानी तेज कर दी गई है। विभिन्न जिलों के परीक्षा केंद्रों को 30 जनवरी से ही प्रश्नपत्र भेजे जा रहे हैं। यूपी बोर्ड मुख्यालय में बने कंट्रोल रूम से 30 जनवरी से ही स्कूलों के स्ट्रांगरूम की निगरानी की जा रही है। अब तक 75 जिलों में से लगभग आधे जिलों में प्रश्नपत्र भेजे जा चुके हैं। उम्मीद है कि दस फरवरी तक सभी जिलों के केंद्रों पर प्रश्नपत्र पहुंच जाएंगे। बोर्ड मुख्यालय में आठ-आठ घंटे की तीन पालियों में पांच-पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इनके पर्यवेक्षण के लिए एक-एक अफसर भी तैनात किए गए हैं। प्रश्नपत्रों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों के स्ट्रांग रूम...