जमशेदपुर, फरवरी 23 -- जमशेदपुर। जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) कर्ण सत्यार्थी ने नगर निकाय चुनाव के दौरान मतदान प्रक्रिया की सतत निगरानी के लिए स्थापित कंट्रोल रूम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने तैनात पदाधिकारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली और रियल टाइम अपडेट सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।उन्होंने शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने पर विशेष जोर देते हुए कहा कि किसी भी शिकायत या गड़बड़ी की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की जाए। अधिकारियों को सतर्क रहकर समन्वय के साथ कार्य करने तथा मतदाताओं को सुरक्षित व सुगम मतदान वातावरण उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.