बक्सर, सितम्बर 26 -- बक्सर, हिन्दुस्तान संवाददाता। वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर शुक्रवार की सुबह शराब से लदा एक कंटेनर जब्त किया गया। कंटेनर से 202 कार्टून शराब बरामद की गई। उत्पाद विभाग की पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार वीर कुंवर सिंह सेतु चेक पोस्ट पर उत्पाद विभाग की पुलिस शुक्रवार की सुबह वाहनों की जांच-पड़ताल कर रही थी। इसी बीच यूपी की तरफ से एक कंटेनर आया। जांच के दौरान पुलिस को कंटेनर में शराब होने का संदेह हुआ। विधिवत तलाशी ली गई तो पूरा कंटेनर शराब के कार्टूनों से भरा मिला। पुलिस ने कंटेनर से 202 कार्टून शराब बरामद किया। उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल के मुताबिक इन कार्टूनों से करीब 1788 लीटर शराब बरामद की गई। पुलिस ने कंटेनर के चालक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना नाम सजिंदर सिंह बत...