सीतापुर, जुलाई 4 -- महोली, संवाददाता। महोली के राष्ट्रीय राजमार्ग पर गुरुवार की शाम सड़क हादसे में कंटेनर ने कार को टक्कर मारी और एक कलोमीटर तक उसे घसीट ले गया। टक्कर के दौरान एक साइकिल सवार को भी कंटेनर ने चपेट में ले लिया। घटना में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन अन्य घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस के जवान तत्काल राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए। जानकारी के अनुसार महोली के गंज बाजार अवस्थी टोला निवासी 50 वर्षीय संजय गुप्ता गुप्ता अपने तीन अन्य साथियों साथ महोली नगर से गुजरे राजमार्ग पर कार से प्लाट देखने गए थे। वह हाइवे से सीतापुर से मैगलगंज की ओर बढ़ रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार कंटेनर ने उनकी कार में पीछे से टक्कर मार दी। उनकी कार को लगभग ...