झांसी, फरवरी 14 -- झांसी, संवाददाता पूंछ थाना क्षेत्रान्तर्गत झांसी-कानपुर एनएच पर दर्दनाक हादसा हुआ। शुक्रवार सुबह गांव सिकंदरा के पास अचानक ब्रेक लेने से पिकअप गाड़ी आगे जा रहे कंटेनर में पीछे से घुस गई। हादसे में महाकुंभ प्रयागराज से अयोध्या होकर महाराष्ट्र जा रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार चार साथी गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां हालत नाजुक बताई जा रही है। महाराष्ट्र के तहसील ढोल से पिछले दिनों बड़ी संख्या में भक्तों का जत्था बस से महाकुंभ स्नान करने प्रयागराज गया था। शुक्रवार को जत्थे में शामिल लोग अयोध्या में दर्शन बाद वापस महाराष्ट्र घर जा रहे थे। सभी भक्तों के खाना बनाने के लिए एक पिकअप चल रही थी। उसे तहसील ढोल के गांव भालापुरा निवासी माधवराव पाटील बेटा भगवान राव पाटिल च...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.