लखीमपुरखीरी, मई 5 -- रजागंज। नेशनल हाईवे 730 पर केशवापुर चौराहे के पास कंटेनर की टक्कर से किसान के बेटे और उसके बैलों की मौत हो गई। हादसे के बाद काफी देर तक हाईवे पर जाम के हालात पैदा हो गए। रविवार की सुबह लगभग 5:30 बजे केशवापुर निवासी मनोहर का 23 वर्षीय बेटा नितिन कुमार उर्फ फुद्दू बैलों को लेकर खेत में जुताई करने जा रहा था। जब वह नेशनल हाईवे पर केशवापुर चौराहे के पास पहुंचा तो पीछे से आ रहे कंटेनर ने उसे टक्कर मार दी। जिससे नितिन दूर जा गिरा, दोनों बैलों मौके पर ही मौत हो गई। कंटेनर चालक मय वाहन भाग निकला। सूचना पर पहुंची 112 पुलिस ने गंभीर घायल नितिन को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचा, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने रेलवे फाटक के निकट से कंटेनर को पकड़ लिया और उसे नानक पुलिस चौकी के सुपुर्द कर दिया गया। दोनों बैलों को दफनवा दि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.