बेगुसराय, फरवरी 2 -- बेगूसराय, हमारे प्रतिनिधि। केंद्रीय वित्त मंत्री की ओर से रविवार को पेश बजट पर छात्रों व युवाओं ने मिलीजुली प्रतिक्रिया दी है। एबीवीपी के प्रदेश नेता पुरुषोत्तम कुमार ने कहा कि केवल शिक्षा क्षेत्र के लिए 1,39,389 करोड़ का आवंटन एवं विशेष कर उच्च शिक्षा के लिए 55,727 करोड़ का आवंटन युवा और शिक्षा केंद्रित बजट का प्रतीक है l पीएम श्री, पीएम उषा, केंद्रीय उच्च स्तरीय अंडरस्टैंडिंग कमिटी , लॉजिस्टिक कॉरिडोर के नजदीक 5 यूनिवर्सिटी टाउनशिप, विद्यालय एवं महाविद्यालय में कंटेंट क्रिएटर लैब के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा रोजगार के स्थायी केंद्रों का निर्माण होगा l निगम पार्षद सह जदयू के युवा नेता गौरव सिंह राणा ने बजट को एतिहासिक बताया है। लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट 2026 पेश कर दिया है। इस बजट में उन...