रामगढ़, जुलाई 18 -- गिद्दी, निज प्रतिनिधि। उत्क्रमित प्लस टू उच्च विद्यालय कंजगी में शुक्रवार को खेलो झारखंड खेलो उद़घाटन बुमरी पंचायत के मुखिया करण कुमार बेदिया ने फीता काटकर किया। विद्यालय खेल शिक्षक निरंजन महतो ने कहा की खेलो झारखंड खेलो का कार्यक्रम विद्यालय स्तर पर तीन दिनों तक चलेगा। जिसमें कक्षा 6 से लेकर कक्षा 12 वीं तक अंडर 14 बालक-बालिका, अंडर 17 बालक-बालिका, अंडर-19 बालक-बालिका के बीच खो-खो, कबड्डी, वॉलीबॉल, बैडमिंटन, 20-20 क्रिकेट मैच लंबी कूद, ऊंची कूद, भाला फेंक, चक्का फेंक सहित विभिन्न खेलों का आयोजन किया जाएगा। विद्यालय स्तर पर जो बच्चे प्रथम स्थान लाएंगे वह बच्चे प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेलो प्रतियोगिता में शामिल होंगे। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष रविंद्र बेदिया, प्रधानाध्यापक जयकुमार् राम, खेल शिक्षक न...