औरैया, नवम्बर 4 -- मंगलवार सुबह कंचौसी रेलवे फाटक पर एक ओवरलोड ट्रक का एक्सल टूटने से आवागमन पूरी तरह ठप हो गया। जर्जर सड़क और डीएससी साइड की चढ़ाई के कारण ट्रक फंस गया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सुबह पांच बजे शुरू हुआ जाम करीब 11 बजे जाकर खत्म हो सका। आए दिन इसी तरह के जाम से परेशान लोग अब स्थायी समाधान की मांग कर रहे हैं। लोकल मार्गों से कंचौसी औरैया रोड तथा रेलवे स्टेशन जाने वाले ऑटो चालक तड़के चार बजे से ही सड़क किनारे वाहन खड़े कर लेते हैं। इसके बाद धीरे-धीरे स्टेशन रोड और औरैया मार्ग तक वाहन खड़े होते चले जाते हैं, जिससे सड़क पर जगह कम पड़ जाती है। इसी बीच सवारियों के बैठने-उतरने और वाहन चालकों की मनमानी के चलते ट्रैफिक बाधित हो जाता है। परिणामस्वरूप दिनभर कई बार जाम की स्थिति बन जाती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.