औरैया, फरवरी 10 -- कंचौसी, संवाददाता। कंचौसी क्षेत्र के उपभोक्ताओं को अगले तीन दिन दिन के समय बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा। निर्माणाधीन फर्रुखाबादझ्रमहोबा हाईटेंशन बिजली लाइन के कार्य के चलते कंचौसी सब स्टेशन से होने वाली विद्युत आपूर्ति 10, 11 और 12 फरवरी को सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक बंद रहेगी। अवर अभियंता सतीश जायसवाल ने बताया कि हाईटेंशन लाइन निर्माण का कार्य जारी है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों से शटडाउन मांगा गया है, ताकि कार्य सुरक्षित रूप से कराया जा सके। शटडाउन के दौरान कंचौसी सब स्टेशन से जुड़े पूरे क्षेत्र में दिन के समय बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे सुबह नौ बजे से पहले आवश्यक कार्य निपटा लें और पेयजल आदि की व्यवस्था पहले से कर लें, जिससे अनावश्यक परेशानी से बचा जा सके। विभागीय अधि...