गढ़वा, मार्च 18 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। कसौधन वैश्य समाज महिला मंच के अध्यक्ष शोभा कश्यप के नेतृत्व में आम बैठक हुई। पुरानी बाज़ार रुकमणी साहू धर्मशाला में आयोजित बैठक में अगले 23 मार्च को को बंधन मैरिज हॉल में समाज के द्वारा होली मिलन समारोह करने का निर्णय लिया गया। वहीं मौके पर महिला टीम का पुनर्गठन किया गया। नवगठित कमेटी में सर्वसम्मति से महिला मंच का अध्यक्ष कंचन कश्यप को बनाया गया। वहीं सचिव अर्चना कश्यप, उपाध्यक्ष नमिता कश्यप, कोषाध्यक्ष निधि कश्यप, संगठन मंत्री सीमा कश्यप, संरक्षक श्याम दुलारी कश्यप, शोभा कश्यप को बनाया गया। समाज के अध्यक्ष उमेश कश्यप बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित थे। वहीं युवा टीम के लिए हर्ष कश्यप को अध्यक्ष, सचिव अभिषेक कश्यप को बनाया गया। दोनों को मनोनीत किया गया। अध्यक्ष उमेश ने कहा कि समाज की महिलाएं जागरूक हो रह...