जमशेदपुर, फरवरी 19 -- बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कंचन नगर में शशि राम पर हुए जानलेवा हमले के मामले में गिरफ्तार आरोपी राहुल कुमार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया गया।गौरतलब है कि 16 फरवरी को कंचन नगर स्थित अपने घर के सामने खड़े शशि राम पर अचानक हमला कर दिया गया था। हमले में वे गंभीर रूप से घायल हो गए थे। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया और घटना की सूचना पुलिस को दी थी।मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी राहुल कुमार को गिरफ्तार कर लिया था। प्रारंभिक जांच में आपसी विवाद या पुरानी रंजिश को घटना का कारण माना जा रहा है। हालांकि पुलिस का कहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.