रांची, जून 25 -- मैकलुस्कीगंज, प्रतिनिधि। कंचनजंगा स्कूल, मैकलुस्कीगंज में विद्यार्थियों को मानसिक व शारीरिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से योगाभ्यास कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में निदेशक कमल मुंडा और प्रिंसिपल सुशांत पाठक ने योग के लाभों पर प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसे जीवनशैली में शामिल करने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना और सूर्य नमस्कार से हुई। इसके बाद छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास किया। शिक्षक धर्मशील कुजूर, विनय सिंह, संतोष मुंडा, पूनम, नेहा, काजल और सुषमा ने सक्रिय भागीदारी निभाई। अंत में सभी ने "योग अपनाएं, स्वस्थ जीवन पाएं" का संकल्प लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.