आगरा, सितम्बर 6 -- भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ दाखिल रिवीजन पर शनिवार को विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए में सुनवाई हुई। अधीनस्थ न्यायालय से मूल पत्रावली तलब की गई थी, लेकिन पेश नहीं हुई। अदालत ने इसे दोबारा तलब करने का आदेश दिया। रिवीजनकर्ता की ओर से अधिवक्ताओं ने संविधान की प्रति दाखिल की। विशेष न्यायाधीश लोकेश कुमार ने अगली सुनवाई 11 सितंबर तय की है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 2024 को कंगना रनौत के खिलाफ परिवाद दाखिल किया था। आरोप था कि उन्होंने 26 अगस्त 2024 को किसानों पर अपमानजनक टिप्पणी की। यह किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। अधीनस्थ न्यायालय ने परिवाद खारिज किया था। इस आदेश के खिलाफ रिवीजन दाखिल किया गया। रिवीजनकर्ता की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता दुर्गविजय सिंह भैया और राजीव सिंह ने बहस की।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.