आगरा, सितम्बर 11 -- भाजपा सांसद और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विरुद्ध प्रस्तुत रिवीजन में गुरुवार को विशेष न्यायालय एमपी-एमएलए की कोर्ट में सुनवाई हुई। अधीनस्थ न्यायालय से मूल पत्रावली आई। वहीं, कंगना की ओर से अधिवक्ता द्वारा लिखित बहस दाखिल की गई। विशेष न्यायाधीश एमपी-एमएलए लोकेश कुमार ने सुनवाई के लिए 20 सितंबर नियत की है। वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर शर्मा ने 11 सितंबर 24 को कंगना रनौत के खिलाफ अदालत में परिवाद प्रस्तुत किया था। आरोप लगाया था कि हिमाचल प्रदेश की मंडी लोकसभा क्षेत्र से सांसद कंगना रनौत ने 26 अगस्त 2024 को एक बयान में किसानों के बारे में अपमानजनक टिप्पणी की थी, जो उनके और लाखों किसानों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली थी। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता मोहित पाल के मुताबिक नियत तारीख 20 सितंबर को दोनों पक्षों की ओर से बहस हो सक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.