मेरठ, मई 25 -- मेरठ। सैनिक विहार कॉलोनी में शुक्रवार देर शाम गुड़ व्यापारी के बेटे को लगी गोली के मामले में पुलिस ने अपनी ओर से मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस छानबीन कर रही है। जिस किशोर के हाथ से गोली चली है, वह अपने परिवार समेत घर का ताला लगाकर गायब है। कंकरखेड़ा के यूरोपियन एस्टेट कालोनी में गुड़ व्यापारी विकास कुमार रहते हैं। शुक्रवार शाम उनका 14 वर्षीय बेटा घर से निकल गया। एक घंटे बाद उन्हें सूचना मिली कि बेटे को गोली लग गई है। आननफानन में वह बेटे के सैनिक विहार निवासी दोस्त के घर पहुंच गए। देखा बेटे की जांघ में गोली लगी है। वह उसे अस्पताल ले आए। फायरिंग की सूचना पाकर पुलिस उस मकान पर पहुंची, जहां वारदात हुई। मकान पर ताला था। पुलिस ने अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। शनिवार सुबह पुलिस ने दूसरे दोस्त के घर पर दबिश दी लेकिन वह नहीं मिला। पुल...